फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भाजपा ने उनके साथ किया विश्वासघात: ओम प्रकाश राजभर

भाजपा ने उनके साथ किया विश्वासघात: ओम प्रकाश राजभर

Fri, 17 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने उनके साथ किया विश्वासघात: ओम प्रकाश राजभर
भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर प्रचार थमने के अंतिम दिन रतनपुरा बाजार स्थित साहू मार्केट में पार्टी प्रत्याशी महेंद्र राजभर के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान ओमप्रकाश ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर राजनैतिक विश्वासघात करने का आरोप लगाया। साथ ही लोगों से विश्वासघात करने वाले को सबक सिखाने की अपील किया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ी। लेकिन भाजपा ने उनके साथ राजनीतिक विश्वासघात करने का काम किया। बोले भारतीय जनता पार्टी के लोग उन्हे सीट बंटवारे के मामले में उलझाए रखा और अंत में समझौते को तोड़ दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रश्न किया कि विश्वासघात करने वालों के साथ क्या किया जाना चाहिए। साथ ही सुभासपा के कार्यकर्ताओं को विश्वसघात करने व वालों को सबक सिखाने की अपील किया। बोले पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इनको सबक सिखाने का काम करेंगा। ताकि राजनीतिक विश्वासघात का बदला भाजपा से लिया जा सकें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया किन विषम परिस्थितियों में निराश होने के बजाय उन्हें राजनीतिक साहस और धैर्य का परिचय देते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए गांव-गांव घर-घर जन संपर्क करना चाहिए। कार्यकर्ताओं को सहेजा कि वो सभी को सत्ता पक्ष के मद में चूर भाजपा की सच्चाई बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed