फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   करोड़ों रुपयें लेकर भागने वाली कंपनी के विरुद्ध एएसपी को ज्ञापन

करोड़ों रुपयें लेकर भागने वाली कंपनी के विरुद्ध एएसपी को ज्ञापन

Sat, 19 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों रुपयें लेकर भागने वाली कंपनी के विरुद्ध एएसपी को ज्ञापन
मऊ। शहर में बीयर्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड नामक कंपनी की शाखा खोलकर निवेशकों के करोड़ों रुपये जमा कराकर कंपनी के स्थानीय कथित कर्मचारी फरार हो गए। कंपनी के संचालकों और स्थानीय शाखा के अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को निवेशकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में लिखा है कि कंपनी के संचालक पश्विचम बंगाल के हैं। कंपनी ने आकर्षक स्कीमें बताकर जिले के सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये जमा करा लिया और बाद में अपना कार्यालय बंद कर चले गए। जब जमाकर्ता स्थानीय एजेंटों से संपर्क कर अपने रुपयों की मांग करने गले तो उन्हें दो हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक के चेक दिए जाते है। रुपये मांगने पर धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं। एएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जांच कराकर उनके प्रार्थनापत्र पर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में सत्य प्रकाश सिंह, महेश चंद, संजय कुमार , राम जीत गोड़ , राम अशीष चौरसिया, राम अशीष चौरसिया, सतेंद्र चौरसिया, सुशील कुमार चौरसिया, केदार राम , सतीश चंद यादव, सुनीता भारती, अशोक कुमार राय, वीरेंद्र प्रसाद राम पलट, शिवधर यादव, सत्यभामा यादव, पवन कुमार श्रीवास्तव, भीम गौड़ सहित 21 लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed