फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भाजपा भगाओ, भगवान बचाओ यात्रा 12 को

भाजपा भगाओ, भगवान बचाओ यात्रा 12 को

Wed, 09 Jan 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
भाजपा भगाओ, भगवान बचाओ यात्रा 12 को
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शाह आलम खान ने कहा कि भाजपा के लिए श्री रामजन्मभूमि मात्र चुनावी स्टंट है। कहा कि पार्टी भाजपा के इस चेहरे को बेनकाब करने के लिए 12 जनवरी से ‘भाजपा भगाओ, भगवान बचाओ’ यात्रा निकालेगी। वह बुधवार को एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल यात्री लोगों को बताएंगे किस तरह से अयोध्या में राम लला का मंदिर बनाने का समय-समय पर खास तौर पर चुनाव के वक्त जोर-शोर से नारा देने वाली भाजपा किस तरह से सनातन हिंदू परंपरा से खेल रही है। कहा कि किस तरह से देवी -देवताओं पर ओछी टिप्पणी की जा रही है। कैसे देव विग्रहों को नष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए कहा कि ऐतिहासक और पौराणिक महत्व वाले भवनों को ध्वस्त किया जा रहा है। कहा कि किस तरह से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के धार्मिक वजूद को नष्ट कर उसे व्यवसायिक स्वरूप देने की कोशिश की जा रही है। अब तो प्रसाद वितरण की नई नीति से भी कमाई का नया धंधा शुरू कर दिया गया है। रोजाना मंगला आरती के नाम पर जो ई-टिकट की बुकिंग हो रही है वह भी पूरी तरह से अधार्मिक है। इसका कई बार मंदिर के महंत डॉ. कुलपति तिवारी विरोध कर चुके हैं।कहा कि दरअसल पीएम और सीएम जो खुद एक पीठ के पीठाधीश्वर हैं। उनका मकसद दर्शनार्थियों को मंदिर के गर्भगृह तक के लिए सुगम मार्ग देना नहीं है। वस्तुत: इसका पूरी तरह से व्यवसाय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed