{"_id":"5bf98d70bdec22418b5fda9a","slug":"91543081328-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज पाइप लाइन से बर्बाद हो रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज पाइप लाइन से बर्बाद हो रहा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में जहां एक ओर पर्याप्त जलापूर्ति न होने से उपभोक्ता हलकान है। वहीं दूसरी ओर दोहरीघाट नगर पंचायत में मेन पाइपलाइन लीकेज होने से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पिछले कई दिनों से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से निकलने वालो सैकड़ों लीटर पानी कमलातिवारी पुरा में जमा होने से लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा लीकेज की समस्या को दुरस्त नहीं कराया जा रहा है।
दोहरीघाट नगर पंचायत द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन जर्जर होने के चलते आए दिन प्रेशर से पानी छोड़ने पर क्षतिग्रस्त हो जाती है। पिछले कई दिनों से कमलातिवारी पुरा और नवापुरा वार्ड में मार्ग पर बिछी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी मार्ग पर जमा हो रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के संबंध में स्थानीय निवासी मंटू, अवधेश, पारस आदि ने बताया कि पाइप लाइन फूटने के चलते घरों में प्रयाप्त प्रेशर से पानी नहीं आ रहा है। बताया कि इस इस संबंध में कई बारविभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। बावजूद लीकेज को दुरस्त नहीं कराने से रोजाना मैदान में पानी भर जा रहा है।
इस बावत ईओ ऋचा सिंह का कहना है कि जल्द ही क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त कराकर समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।