फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नाराज अधिवक्ताओ का कार्य बहिष्कार जारी

नाराज अधिवक्ताओ का कार्य बहिष्कार जारी

Tue, 29 May 2018 12:03 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
नाराज अधिवक्ताओ का कार्य बहिष्कार जारी
मऊ। मंडलायुक्त आजमगढ़ के आदेश के विरुद्व जिले की चारों तहसीलों के अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक मंडलायुक्त अपना आदेश वापस नहीं ले लेते हैं या उनका स्थानांतरण नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। सदर तहसील के मंत्री शिवनारायण राय ने बताया कि मंगलवार को इस मामले को लेकर अधिवक्ता दमंडल मुख्यालय पर जाएंगे।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें सेंट्रल बार एसोसिएशन मंडल आजमगढ़ के प्रस्ताव के समर्थन में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। वकीलों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए मंडलायुक्त के विरुद्व नारेबाजी करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय और संचालन मंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर बीवी सिंह, शिवशंकर राय, ईश्वरचंद त्रिपाठी, उपेंद्र चौहान, अतुल राय, पीएन सिंह पंकज आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

सदर तहसील बार के अध्यक्ष सुभाष सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वकीलों ने दोहराया कि जब तक कमिश्नर का आदेश वापस नहीं हो जाता तब तक न्यायिक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। संचालन मंत्री शिव नारायन राय ने किया। इस दौरान सत्यनारायण सिंह, राजेश खरवार, श्रीनारायण यादव, अजीत लाल, अखिलेश श्रीवास्तव, बालमुकुंद सिंह, अजय सिंह, दीपक राय, राजेंद्र चौहान ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन तहसील के अधिवक्ताओ ने मण्डलायुक्त के आदेश का विरोध उसे वापस लेने की मांग के साथ साथ ही नारेवाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर अरुण त्रिपाठी, सत्यराम यादव, तारिक जमील, सन्तोष तिवारी, जवाहरलाल पांडेय, देवेंद्र श्रीवास्तव, संजय यादव, विमल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

घोसी तहसील के अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और आदेश वापस लेने की मांग की। इस मौके पर कालिकादत्त पांडेय, रामबदन यादव, जेपी यादव, बालेन्दू श्रीवास्तव आदि रहे। तहसील मुहम्मदाबाद गोहना के अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य से विरत रह कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर पारसनाथ मौर्य, खालिद जमाल, प्रभाकर राय, संजय शर्मा ,रमेश यादव, पवन कुमार, संतोष श्रीवास्तव, रामपलट राय महेश आदि अधिवक्ता रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed