{"_id":"59c69f974f1c1b26688b62d7","slug":"91506189207-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडाल और प्रतिमाओं की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडाल और प्रतिमाओं की खबर
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शहर में शारदीय नवरात्र के शुरू होने के दौरान ही दुर्गा पूजा पंडालों के बनने का दौर भी शुरु हो गया। कारीगर दिन- रात पंडाल और प्रतिमाओं के बनाने में जुटे हुए हैं। अबकी बार शहर के गोला बाजार में बन रहा तिरंगा पंडाल और प्रतिमा आकर्षक का केंद्र रहेगा।
शहर के मिर्जाहादीपुरा में स्थापित होने वाली मां दुर्गा पूजा के लिए शेरनुमा गुफा का पंडाल बनाया जा रहा है। बीच सड़क पर पंडाल बनाए जाने के कारण यह स्थान काफी लोकप्रिय है। वहीं शहर केे बाटा के पास मंदिर नुमा पंडाल बंगाल के कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है। बाटा दुर्गा पूजा समिति के सदस्य डा.रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि इस बार मंदिर की तर्ज पर आकर्षक पंडाल बनाया जाएगा। साथ ही मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। गोला बाजार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल सुराणा ने बताया कि इस बार उनकी थीम देशभक्ति है। पंडाल को तिरंगे की शक्ल दी जा रही है। वहीं मां दुर्गा भी तिरंगे रंग में रहेंगी। राहुल ने बताया कि यह पूरा पंडाल हमारे देश के वीर सपूतों के लिए समर्पित है। वहीं शहर के डाकघर के पास वैष्णों देवी मंदिर सरीखे गुफानुमा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही सिंधी कालोनी में मां दुर्गा की डिजीटल तकनीक द्वारा फिल्म दिखाने के लिए पंडाल बनाया जा रहा है।