फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मतदान कर लोकतंत्र को करे मजबूत

मतदान कर लोकतंत्र को करे मजबूत

Wed, 13 Mar 2019 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
मतदान कर लोकतंत्र को करे मजबूत
मऊ। नगर पालिका सभागार में बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष तैय्यब पालकी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। कहा कि कि देश में निवास कर रहे सभी धर्मों के अनुयायियों को समान उन्नति के अवसर की उपलब्धता देश की उन्नति, समृद्धि और मानवीय आधारों को बल देने वाले कारकों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से हमें अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का देश हित में प्रयोग करना अति आवश्यक है। इस में हमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता नहीं बरतनी चाहिये। इस लिये वोट देने के अपने राजनैतिक अधिकार का सभी नागरिक प्रयोग कर उत्तम सरकार बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। जिससे हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली को बल प्राप्त हो और हमारी गंगा-जमुनी तहजीब को भी मजबूती मिले। बैठक में सभी अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed