फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गड़ही पाटकर बदली जा रही भूमि की स्थिति

गड़ही पाटकर बदली जा रही भूमि की स्थिति

Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
गड़ही पाटकर बदली जा रही भूमि की स्थिति
अमिला। नगर पंचायत अमिला में गड़ही पाटकर भूमि की भौगोलिक स्थिति बदली जा रही है। कसबे के श्री ठाकुरद्वारा रामलीला समिति के मंत्री आनंद मोहन राय ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गड़ही को पाटने पर रोक लगाने की मांग किया है। शिकायत के अनुसार राजस्व अभिलेख में फसली वर्ष 1359 के अनुसार नगर पंचायत अमिला के पठान टोला मुहल्ले में स्थित 225 कड़ी गाटा नम्बर 1382 पोखरी,गड़ही दर्ज है। लेकिन चकबंदी के दौरान यह गाटा संख्या टाउन एरिया दर्ज हो गया। तत्कालीन चेयर मैन राजाराम सोनकर के कार्यकाल में इस पोखरी का सुंदरी करण भी कराया गया लेकिन उस समय सुंदरीकरण के नाम पर केवल जेसीबी लगाकर थोडा बहुत खुदाई कराई गयी थी। लेकिन इधर कई दिनों से गड़ही को पाट कर उसका उसका स्वभाव बदला जा रहा है।
विज्ञापन

आनन्द मोहन राय ने बताया कि समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई सुनवाई ही नही हुई उक्त नम्बर को आज तक कम्प्यूटर खतौनी में सही नही कराया गया।जिसके चलते खतौनी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों और नगर चेयरमैन पर आरोप लगाया कि इनकी शह पर ही गड़ही पाटी जा रही। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी डा. सीएल सोनकर का कहना है कि वर्तमान अभिलेख में गड़ही नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed