फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Sun, 13 Jan 2019 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों ने भरी हुंकार
मऊ। पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक शनिवार को नगर के भीटी स्थित शिक्षक सदन में हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 17 जनवरी से होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने तथा फरवरी माह में होने वाली महा हड़ताल को सफल बनाने पर रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों ने अक्तूबर 2018 में होने वाली हड़ताल को मुख्यमंत्री के आश्वासन को मानते हुए स्थगित कर दिया था। सरकार को दो माह का समय पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के लिए दिया था। सरकार ने एक उच्चाधिकार समिति का भी गठन किया था परंतु निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी सरकार कोई भी सार्थक कदम उठाने में असफल रही। इससे शिक्षकों, कर्मचारियों, एवं अधिकारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली के लिए आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा के बाद ही यह आंदोलन समाप्त होगा। अब सरकार के कोरे आश्वासनों पर शिक्षक कर्मचारी अधिकारी मानने वाले नहीं हैं। बताया कि 17 जनवरी संगठन के प्रदेशीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा एवं संयोजक हरिकिशोर तिवारी सहित तमाम पदाधिकारी भीटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 21 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन होगा। 28 जनवरी को जिला मुख्यालय से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। छह फरवरी से 12 फरवरी तक होने वाली महाहड़ताल हबतगी। इस दौरान मुखलाल यादव, आलोक कुमार सिंह, विवेकानंद गुप्त, ब्रह्म स्वरूप मिश्रा आदि शामिल रहे। संचालन जिला संयोजक रामाश्रय यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed