{"_id":"5bcb6194bdec2269a414f1e8","slug":"81540055444-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषित पानी उगलने वाले हैंडपंपों पर रेडक्रास करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषित पानी उगलने वाले हैंडपंपों पर रेडक्रास करने का निर्देश
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के लिए एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक जनपद स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में हुई।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इसके अंतर्गत डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, मस्तिष्क बुखार आदि बीमारियों से लोगों को बचाना है। इसके लिए गांवों में जाकर लोगों को कहीं पर जलजमाव, बासी खाना न खाने के प्रति लोगों को जागरूक करें। इससे होने वाली बीमारियों के प्रति भी जागरूक करें। जिलाधिकारी ने सभी जगह की नालियों की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। गांवों में जिस हैंडपंप से दूषित पानी निकलता है, उसका चिन्हांकन कर उसको रेड क्रास करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया।