फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पार्टी की जीत में कार्यकर्ताओं की होती है महत्वपूर्ण भूमिका

पार्टी की जीत में कार्यकर्ताओं की होती है महत्वपूर्ण भूमिका

Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पार्टी की जीत में कार्यकर्ताओं की होती है महत्वपूर्ण भूमिका
घोसी। भाजपा घोसी विधानसभा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को नगर के सर्वोदय पीजी कालेज प्रागंण के सभागार में जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बलिया सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला मौजूद रहे। सम्मेलन में पार्टी को संगठित करने और 2019 चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ताओं को जुटने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आनंद स्वरूप शुक्ला और विशिष्ट अतिथि फागु चौहान, सुनील गुप्ता,जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन के बल पर ही विजय प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए आप सभी संगठन की मजबूती के लिये कार्य करे। संगठन तभी मजबूत और सक्रिय होगा, जब पार्टी बूथ, सेक्टर स्तर तक मजबूत होगी। साथ ही 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गांव- गांव जाकर पार्टी की नीतियों के साथ केंद्र और प्रदेश द्वारा किये जा रहे विकास व जनकल्याणकारी कार्यों को बताने की बात कही।
विज्ञापन

इसी क्रम में पूर्व मंत्री फागु चौहान ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिये अपने दायित्व के अनुसार लग जाए। लोगों की समस्याओं को सुनकर उनको हल करने में सहयोग करे। सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि बूथ की मजबूती से ही हम आगामी चुनावों में जीत हासिल कर सकते है। बूथ,सेक्टर अध्यक्ष,प्रभारी अपने अपने बूथों,सेक्टरों का पूरी तरह से गठन कर ले। इसी तरह से काशी, गोरखपुर क्षेत्र के विस्तारक, समन्वयक नागेश्वर ने संगठन का वृत लेते हुये कहा कि सम्मेलन में बूथ, सेक्टर अध्यक्षो, प्रभारियों में से कुछ की अनुपस्थिति पर नराजगी व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने सभी बूथ, सेक्टर अध्यक्ष सक्रिय होकर बूथ, सेक्टर के गठन करने की बात कही। सम्मेलन में पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अग्लेश तिवारी, रविन्द्र उपाध्याय, शकुंतलाचौहान, कृपाशंकर सिंह, लालचंद्र चौहान, रविन्द्र उपाधयाय, मुन्ना राजभर, वायुनंदन मिश्रा, गणेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed