फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   8 lakh stolen from a closed house, the family had gone to attend a funeral

Mau News: बंद घर से आठ लाख की चोरी, गमी में गया था परिवार

Wed, 26 Mar 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
8 lakh stolen from a closed house, the family had gone to attend a funeral
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम रोड पर बंद घर से चोरों ने बीस हजार की नकदी सहित लाखों का सामान समेट ले गए। चोरों ने इसके लिए बगल में कबाड़ की दुकान के सहारे छत से सीढ़ी का ताला तोड़कर इसे अंजाम दिया था। घटना के समय पीड़ित परिवार गमी में शामिल होने जिले से बाहर गया था। बुधवार को जब परिवार लौटा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार प्रद्युम मिश्र का मुक्तिधाम रोड पर मकान है। वे सपरिवार ससुराल में ब्रह्मभोज में गए थे। इसी बीच बीते 23 मार्च की रात अज्ञात चोर बगल में स्थित कबाड़ की दुकान की तरफ से छत के रास्ते अंदर घुस गए। चोरों ने तीन कमरों का ताला और आलमारी को तोड़कर चार सोने की माला, दो हार, 15 जोड़ी चांदी का बिछुआ, 20 नाक की कील सहित आठ लाख का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित जब मंगलवार को घर आया तो कमरों का ताला टूटा देख कर सन्न रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed