{"_id":"6484c4a299b7f652010ef514","slug":"7200-candidates-will-give-bad-entrance-exam-at-21-exam-centers-mau-news-c-20-1-246223-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 21 परीक्षा केंद्रों पर 7200 परीक्षार्थी देंगे बीएडी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 21 परीक्षा केंद्रों पर 7200 परीक्षार्थी देंगे बीएडी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
जिले में होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन कराने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। 15 जून को जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा होगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक साथ एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 7200 परीक्षार्थी शमिल होंगे। 21 परीक्षा केंद्रों पर 15 जून को सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षा होगी। जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर आनलाइन नजर रखी जाएगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। इसके साथ ही उपजिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल आदि की व्यवस्था करने का केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर महिला व पुरुष शौचालय, रैंप, बिजली, पंखा की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। कोविड-19 हेल्प डेस्क, मेडिकल टीम की व्यवस्था करने के साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं निर्देशों का पूर्ण पालन कराया जाएगा।
जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अभियान सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों ने तैयारियों को पूर्ण कर लिया है।