{"_id":"57a0eaff4f1c1b54762b9480","slug":"72-million-illegal-alcohol-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 लाख की अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 लाख की अवैध शराब बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
72 लाख की अवैध शराब बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र से मऊ की सीमा में प्रवेश करते समय सोमवार की रात स्वाट टीम व चिरैयाकोट पुलिस ने एक ट्रक एवं दो लग्जरी वाहनों में लदी लगभग 72 लाख से अधिक मूल्य की अंग्रेजी शराब पकड़ी। पुलिस ने इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें से एक पंजाब, एक बिहार एवं मऊ जनपद के कोपागंज का रहने वाला है। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान स्वाट टीम और थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा चिरैयाकोट से तरवां रोड पर जनपद की सीमा के पास स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप एक ट्रक, एक स्कार्पियो एवं एक आई-10 कार को रोकने के लिए इशारा किया। लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने घेरकर रोका।
चेकिंग में वाहनों से भारी मात्रा में हरियाणा प्रांत की बनी शराब बरामद की गई। वाहन से कुल 1175 पेटी में रखी 14,100 बोतलें शराब बरामद की गई। ट्रक पर लदे माल को कोक पाउडर के रूप में फर्जी बिल्टी तैयार कर हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। जिस पर केवल बिक्री के संबंध में यूटी चंडीगढ़ अंकित है। बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत 72,00,000 से अधिक बतायी जा रही है। पकड़े गए बदमाशों में राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व कल्पनाथ सिंह निवासी लारपुर थाना कोपागंज, सोनू सिंह पुत्र राघव सिंह निवासी बलहू थाना दरौली जनपद सिवान, बिहार, बब्बू पुत्र मोमन राम निवासी अघोर जनपद फैजलगढ़ पंजाब शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। डीआईजी आजमगढ़ धर्मवीर ने पुलिस टीम को 20 हजार रूपये पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।