{"_id":"5c9a672dbdec2275a46a05fe","slug":"71553622829-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से बैंक का नेटवर्क फेल, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से बैंक का नेटवर्क फेल, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन तहसील स्थित दुबारी बाजार स्थित यूनियन बैंक के नेटवर्क बीते दो दिनों से खराब चल रहा है, जिससे बैंक के उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बैंक के मुख्य द्वार पर बैंक कर्मियों द्वारा नेटवर्क फेल होने का बोर्ड लगा दिया गया है, लेकिन उपभोक्ता बगैर बैंक के अंदर गए हुए बोर्ड का विश्वास नहीं कर रहे थे। मंगलवार की सुबह बैंक खुली तो थोड़ी देर के लिए सर्वर चला, लेकिन करीब आधे घंटे तक जमा निकासी का काम भी चला, लेकिन फिर से सर्वर डाउन हो गया। जबकि बैंक में जमा निकासी करने वाले सैकड़ों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी रही। दोपहर तक इंतजार करने के बाद जब कुछ उपभोक्ता अपने घर चले गए, तो सर्वर फिर से ठीक हो गया। यह क्रम पूरे दिन चलता रहा। रामप्रवेश चौरसिया, तैयब अंसारी, मुन्ना मौर्य, मनोज गोंड सहित अन्य उपभोक्ताओं का कहना था कि सोमवार को भी वो रूपये निकालने के लिए आए हुए थे, लेकिन नेटवर्क फेल होने के चलते अगले दिन आने को कहा गया। मंगलवार को कई घंटे इंतजार के बाद बैंक कर्मियों द्वारा दूसरे दिन भी नेटवर्क ठप होने की बात कह रहे है। कहा कि अगर इसी तरह से सर्वर आता और जाता रहेगा तो बैंक के उपभोक्ताओं का जमा निकासी कैसे होगी। इस बाबत बैंक के शाखा प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि कहीं बीएसएनएलकी केबल कट गई है, इसलिए नेटवर्क फेल हो गया है। ऐसे में कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ विभागीय अधिकारियों को भी दी जा चुकी है।