{"_id":"5bba3c3a867a5514b419ffa5","slug":"71538931770-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन दिया नहीं अब नौकरी से भी निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन दिया नहीं अब नौकरी से भी निकाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरा। ब्लाक के विद्युत उपकेंद्र रतनपुरा एवं अइलख पर तैनात 20 विद्युत संविदा कर्मचारियों को सात माह का बकाया वेतन न देकर उन्हें नौकरी से ही निकाल दिया गया। पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहे कर्मचारी विभाग के इस रवैए से हतप्रभ हैं। नाराज कर्मचारी सोमवार जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराएंगे। साथ ही 12 अक्तूबर को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल करेंगे।
पिछले सात माह से रतनपुरा और अइलख उपकेंद्र पर तैनात 20 से ज्यादा संविदा विद्युत कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी वेतन न मिलने से कर्मचारी जहां पहले से परेशान थे। वहीं रविवार को विभाग ने दोनों उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मचारियों को हटाने का फरमान जारी कर दिया। ऐसे में पहले से वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारी अब नौकरी से निकाले जाने को लेकर नाराज हो उठे। संविदा कर्मचारी मनीष सिंह, हरे श्याम वर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, गोपाल शर्मा, अवधेश यादव, सुग्रीव कुमार मौर्य, राजू राजभर, देव आनंद साहनी आदि ने इस संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। साथ ही अपनी मांगे पूरी न होने की स्थिति में 12 अक्तूबर को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया।
इस बावत एसडीओ भानु प्रताप का कहना है कि रतनपुरा विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मचारी मनमानी रवैया अपनाए हुए थे। जिससे जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । बार-बार शिकायत मिलने के कारण कभी भी लाइट बंद कर हड़ताल पर चले जा रहे थे। ,इसलिए दोनों उपकेंद्रों पर कुछ नए कर्मचारी रखे गए है, हालांकि कर्मचारियों को हटाया नहीं गया है। जबकि कर्मचारियों का वेतन अभी टेंडर प्रक्रिया पूरी ना होने के चलते रुका हुआ है।