{"_id":"5b8197d642c792462d134814","slug":"71535219670-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति ने किया डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति ने किया डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ का उद्घाटन
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज के सभागार में छात्रसंघ का उद्घाटन शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि ने इस दौरान छात्रों को अच्छी पुस्तके पढ़ कर अपना ज्ञान बढ़ाने की नसीहत की। कहा किताबें छात्र जीवन का अहम हिस्सा हैं।
कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने कहा कि युवा अगर किताब पढ़ने में रुचि दिखाएंगे तभी उन्हें जीवन में आने वाली समस्याओं के बारे में सैद्धांतिक तथा व्यवहारिक ज्ञान होगा। कहा कि आज के ज्ञान संप्रेषण के युग में पुस्तकें एक महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। छात्रों से अच्छी पुस्तकें पढ़ने तथा नोट्स बनाने पर जोर दिया। अंत में मुख्य अतिथि ने पूर्व छात्र नेता रहे जगरनाथ सिंह, राकेश तिवारी, अधिवक्ता हुमा रिजवी को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह को डॉ.चंद्रप्रकाश राय, डॉ. सर्वेश पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज राय, जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह,प्रबंधक राघवेंद्र बहादुर सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने किया।