फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   32 लाख के गोलमाल में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

32 लाख के गोलमाल में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 08 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
32 लाख के गोलमाल में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढवल मोड़ स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से धोखाधड़ी करके निकाली गई 32 लाख रुपये की रकम के मामले में पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज किया। इसमें शाखा प्रबंधक यजवेंद्र सिंह ने तीन को नामजद किया है। पुलिस ने मामले को धोखाधड़ी की धारा में दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढवल बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में दिसंबर 2017 में फर्जीवाड़ा कर लापता व्यक्ति ढेड़ी पुत्र छितनी के नाम से किसी ने फर्जी खाता खोला और उसके नाम पर फोर लेन कार्यालय से मिली 32 लाख दस हजार 859 रुपया निकालकर फरार हो गया। जबकि ढेड़ी पुत्र छितनी मूलरुप से दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव निवासी है। वह वर्ष 1973 से लापता है। उसके भाई शिवकुमार के अनुसार दो माह पूर्व जब उसके लापता भाई का आधारकार्ड डाक से घर आया, तभी उसे इस बात का डर हुआ। इस दौरान वह थाने से लेकर फोरलेन कार्यालय तक को लिखा पढ़ी कर सच्चाई से अवगत करा दिया था। साथ ही भाई के लापता होने के सबूत को दिया था। इसके अलावा संपत्ति से भाई के नाम को हटवाने के लिए कोर्ट में मुकदमा भी किया था।
विज्ञापन

शिवकुमार के भाग दौड़ करने पर शाखा प्रबंधक ने पांच फरवरी को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन उस समय पुलिस किसी तरह की तहरीर मिलने से इंकार की थी। लेकिन दो दिन बाद गुरुवार को पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज किया। दर्ज मामले में शाखा प्रबंधक यजवेंद्र सिंह ने फर्जीवाड़ा कर खाता खुलवाने और रुपया निकालने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों को आरोपित किया है। यजवेंद्र सिंह ने ढेड़ी पुत्र छितनी निवासी बसारतपुर के साथ पकड़ी गांव निवासी संजय सिंह और विपिन को नामजद किया। विपिन सिंह का नाम पता अज्ञात बताया गया है, लेकिन सूत्रों से पता चला कि विपिन सिंह बैंक के कर्मचारी है, उन्होंने खाते को तस्दीक किया था। इसीक्रम में नामजद संजय सिंह ने बैंक को बताया था कि यह व्यक्ति उनके यहां बीते पांच वर्ष से चालक रहा है। परिचालन अधिकारी सुजाता यादव द्वारा खोले गए इस खाते में 15अप्रैल को आरटीजीएस के माध्यम से 3210859 आया। जिसे विभिन्न तिथियों में क्रेडिट के माध्यम से कई खातों में रुपया भेजा गया। इस संबंध में सीओ घोसी अर्सलान सिद्दीकी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed