फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पीएचसी में प्रदूषित जल पी रहे मरीज

पीएचसी में प्रदूषित जल पी रहे मरीज

Fri, 17 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पीएचसी में प्रदूषित जल पी रहे मरीज
खुरहट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से मरीज अशुद्ध पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। अस्पताल में शुद्ध जल की आपूर्ति के लिए लगा ओवरहेड टैंक बीते कई सालों से बंद पड़ा हुआ है। इसके चलते अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज हैंडपंप से पानी पीने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य महकमा लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

शासन द्वारा रानीपुर ब्लाक के खुरहट, धर्मसिपुर, कसारी, अमरहट, अमारी, हाजीपुर, महासो, बड़ार, चक्रदेवा सहित 20 गांवों के हजारों ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए खुरहट में 1985 में पीएचसी स्थापित किया गया है। वर्तमान में अस्पताल में चिकित्सीय सुविधाओं के साथ अन्य सुविधाएं यहां ध्वस्त हो चुकी है। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को शुद्ध जल ना मिलने से हो रही है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को शुद्ध जल मुहैया कराने के लिए स्थापित ओवरहेड टैंक पिछले कई सालों से खराब पड़ा है। सूत्रों की माने तो स्थापित होने के बाद ओवरहेड टैंक केवल एक ही बार चला, उसके बाद से बेकार पड़ा है। ऐसे में पीएचसी में मरीजों को बाहर दुकानों से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा। या अस्पताल परिसर में लगे दो हैंडपंपों से पानी पीने की मजबूरी है। स्थानीय निवासी रवि, गौतम, जितेंद्र, आशोक, आलोक, पिंटू आदि का कहना है कि कई बार इसे दुरस्त कराने की मांग स्थानीय अधिकारी के अलावा विभाग के आला अधिकारियों से कर चुके है। बावजूद इसे दुरस्त नहीं कराया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश गौतम का कहना है कि समस्या के संबंध में आला अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed