{"_id":"5c67120abdec22736355199f","slug":"61550258698-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल (एयूएबी) से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को आठ सूत्री मांगों को लेकर जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। साथ ही चेताया कि मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की जाएगी।
एयूएबी के संयोजक मातादीन यादव और अध्यक्ष उमेश गोस्वामी के नेतृत्व में बीएसएनएल के कर्मचारियों ने गाजीपुर तिराहे से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इसके बाद यहां सभा कर अपनी मांगें उठाई। अध्यक्ष ने 15 प्रतिशत फिटमेंट के साथ तृतीय वेतन पुनरीक्षण, बीएसएनएल को 4 जी स्पैक्ट्रम का शीघ्र आवंटन के साथ संचार मंत्री द्वारा पेंशन व वेतन पुनरीक्षण से अलग करने के आश्वासन को पूरा करने की मांग की। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमानुसार बीएसएनएल प्रबंधन से पेंशन अंशदान का भुगतान, बीएसएनएल भूमि प्रबंधन नीति का शीघ्र अनुमोदन, बीएसएनएल के मोबाइल टावरों का आउट सोर्सिग के माध्यम से संचालन व रखरखाव के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग उठाई। कहा कि मांगें पूरी न की गईं तो बीएसएनएल कर्मी देशव्यापी हड़ताल करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर ज्ञानचंद्र वर्मा, शशीकांत, कमला यादव, जवाहिर प्रसाद, रामसूरत राम, सुरेंद्र यादव, संतोष कुमार, हरीशचंद्र तिवारी, आरएन यादव, लल्लन यादव, पीएल गुप्ता, पीयूष राय, घनश्याम यादव, आईआर पांडेय, विभूति नारायण, रामजनम राम, जगधारी, अजय सिंह आदि बीएसएनएल कर्मी मौजूद रहे।