फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अनियंत्रित होकर स्कूटी पलटी, दो घायल

अनियंत्रित होकर स्कूटी पलटी, दो घायल

Mon, 14 Jan 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर स्कूटी पलटी, दो घायल
फतहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के नंदौर बाजार में रविवार की दोपहर साइकिल सवार को बचाने में एक स्कूली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे स्कूटी सवार दो छात्रा घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के परसुपुर गांव निवासी स्वाति सिंह(14) पुत्री सचिन गांव की अपनी दोस्त स्वाति यादव (15) पुत्री इन्द्रासन के साथ चचाईपार स्थित स्कूल में किसी काम से गई हुई थी। जहां दोपहर वापस लौटते समय नंदौर बाजार के पास अचानक सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बचाने में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिससे स्कूटी चला रही स्वाती सिंह और उसकी दोस्त स्वाती यादव घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायल छात्राओं को फतेहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed