{"_id":"5c2f912abdec225697311c81","slug":"61546621226-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। वर्तमान जिला जज के कार्यप्रणाली को लेकर विगत कई दिनों से अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। बार के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल ने अधिवक्ताओं की राय लेने के बाद कहा कि नवागत जिला जज के कार्यभार ग्रहण कर लेने के बाद अगर वह पहल करते है और मसले का सम्मान जनक हल निकल जाता है, तो सोमवार से न्यायिक कार्य शुरु होगा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिले के शिल्पी विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें वर्तमान जिला जज की कार्यप्रणाली को लेकर चल रही हड़ताल पर अग्रिम रणनीति पर चर्चा हुई। अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल ने कहा कि वर्ममान जिला जज के कार्यभार छोड़ने के उपरांत नवागत जिला जज से इस मसले पर वार्ता के उपरांत मसले का सम्मान जनक हल निकल जाता है, तो अधिवक्तागण सोमवार से न्यायिक कार्य संपादित करेगें। इस दौरान उन्होंने ने जिले के शिल्पी स्व. कल्पनाथ राय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। महामंत्री संजय त्रिपाठी, अमरनाथ सिंह, पूर्वमहामंत्री सूर्यनाथ यादव, शमसुल हसन, मानसिंह यादव ,लालजी पांडेय, राजेंद्र राय ,अजय कुमार सिंह ,दरोगा सिंह ,शिवप्रसाद श्रीवास्तव, हरिद्वार राय , सदानंद राय, लक्ष्मीकांत यादव, गनी अहमद नोमानी, गोपाल नरायन राय, देवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, सतीश मौर्य, उपमन्यू राय आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।