{"_id":"5bc77ddbbdec2269407eedf5","slug":"61539800539-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय रोग से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय रोग से बचाव की दी जानकारी
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के फातिमा चौराह के समीप स्थित डा. गोपाल कृष्ण राय के क्लिनीक पर बुधवार को नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने फीता काट कर किया। इस दौरान लगभग पचास हृदय रोगियों की जांच कर उन्हें निशुल्क परामर्श दिया गया।
मरीजों की जांच कर रहे डा. गोपाल कृष्ण राय ने बताया कि आज के भाग दौड़ की जिंदगी में लोग अनियमित खान पान एवं अनियमित दिनचर्या के कारण हृदय रोग के चपेट में आ रहें हैं। शुरु में तो लोग इसके लक्षणों को समझ नहीं पाते हैं, लेकिन जब तक यह रोग समझ में आता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। बताया कि ज्यादा तला भुना खाने एवं आरमतलबी के कारण हृदय रोग की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए रोज सुबह टहलना चाहिए। नियमित व्यायाम एवं योग के जरिए इस रोग से बचा जा सकता है। हृदय रोग होने की संभावना पर तुरंत योग्य चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। इस अवसर पर डा. एसएन खत्री, डा. ओपी सिंह, डा. एसएन राय, डा. सत्यानंद राय, लल्लन राय, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।