फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दादर निरस्त होने से परेशान रहे सैकड़ों यात्री

दादर निरस्त होने से परेशान रहे सैकड़ों यात्री

Sun, 27 May 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
दादर निरस्त होने से परेशान रहे सैकड़ों यात्री
मऊ। सारनाथ- कादीपुर रेलवे स्टेशन के मध्य हो रहे ओवरब्रिज निर्माण के कार्य के चलते दादर के साथ गोदान एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। इसीक्रम में कृषक एक्सप्रेस को रूट बदलकर उसे मऊ से लखनऊ के लिए रवाना किया जा रहा है। ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग और दो एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने के कारण रविवार को यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। सुबह मुंबई को जाने वाली दादर और गोदान एक्सप्रेस के निरस्त होने की जानकारी न मिलने से यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी दूरदराज से अपने परिवार के साथ आने वाले यात्रियों को हुई। महीनों पूर्व आरक्षित कराए गए टिकट को कैसिंल कराने के लिए यात्रियों को घंटों कतारे में लगना पड़ा। देर शाम तक दादर एक्सप्रेस के साढ़े तीन सौ आरक्षित टिकट यात्रियों ने कैंसिल कराया। मुंबई की यात्रा के लिए सीट सुरक्षित करने वाले यात्रियों के साथ-साथ लोकल यात्रियों को, जो प्रति दिन वाराणसी तक की यात्रा करते है, उन्हें ट्रेन के निरस्त होने पर काफी असुविधा हुई। शनिवार की देर शाम को ट्रेन निरस्त होने के कारण यात्रियों को इसकी सूचना नहीं हो सकी परिणाम स्वरुप रविवार को ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री तय समय पर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इसके बाद यात्रियों को ट्रेन निरस्त होने की जानकारी हो सकी। इस दौरान जिस पर स्थानीय रेलवे प्रशासन द्वारा जंघई के पास सेंट्रल लाकिंग का निर्माण होने के चलते दादर के निरस्त होने की बात बताई। जबकि गोदान को क्यों निरस्त किया गया, इस बाबत अधिकारी कुछ बताने में अक्षम थे। बिना सूचना के ट्रेन निरस्त होने और वाराणसी रूट के लिए दोपहर तक कोई दूसरी ट्रेन न होने से यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशान अपने परिवार के साथ ट्रेन में रिर्जेवेशन कराए यात्रियों को हुई। जहां टिकट कैंसिल कराने के लिए घंटों कतारों में लगकर टिकट कैंसिल कराया। इस बीच कुछ यात्रियों ने स्थानीय रेलवे प्रशासन पर इस संबंध में उद्घोषणा न कराए जाने पर आक्रोश भी जताया। लेकिन बाद में आरपीएफ और जीआरपी की मौजूदगी को देखते हुए यात्री शांत हुए। इस बाबत रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि ट्रेन के निरस्त होने की सूचना एक दिन पूर्व स्थानीय रेलवे अधिकारियों को दी जा चुकी थी। इस संबंध में वो स्थानीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed