{"_id":"5aca5d3d4f1c1bcf6a8b470c","slug":"61523211581-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में वायु प्रदूषण निगरानी के लिए मशीन का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में वायु प्रदूषण निगरानी के लिए मशीन का संचालन शुरू
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर के दशई पोखरा स्थित नीलकंठ संस्था के कार्यालय पर सौ प्रतिशत उत्तर प्रदेश अभियान के तहत द क्लाइमेट एजेंडा एवं इंकलाबी कामगार यूनियन के संयोजन से वायु प्रदूषण के मुद्दे पर आयोजित बैठक में जिला फोरम का गठन किया गया।
जिला फोरम के माध्यम से बढ़ते पर्यावरण संकट का समाधान निकालने के लिए नियमित वायु गुणवत्ता जांच, कचरा निस्तारण, स्वच्छ ऊर्जा, ईंट-भट्ठों एवं चिमनियों को मानक के अनुकूल लाने, स्वच्छ परिवहन, आधारित आदि तमाम सवालों पर चर्चा की गई। रवि शेखर ने बताया कि आज की यह बैठक वायु प्रदूषण पर एक प्रभावी और राज्य स्तरीय हस्तक्षेप बनाए जाने के प्रयास में है। इस दौरान संस्था द्वारा प्रकाशित ‘‘एयर किल्स’’ रिपोर्ट जिसमे प्रदेश के 15 जिलों के वायु गुणवत्ता स्थिति के बारे में बताया गया हैं, पर चर्चा हुई जिसमे आंकड़े चौकाने वाले पाए गये हैं। वायु प्रदूषण निगरानी मशीन का संचालन शुरु किया गया। इंकलाबी कामगार यूनियन के अध्यक्ष अरविन्द मूर्ति ने बताया कि जिला फोरम द्वारा शहर में वायु प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक किए जाने का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर एडवोकेट विनोद पांडेय ने बताया कि जिले की वायु लगातार जहरीली होती जा रही है। इससे समस्या से जागरूक कराने के उद्देश्य से मऊ के सदर इलाके में द क्लाइमेट एजेंडा की ओर से वायु गुणवत्ता सुचकांक की मशीन लगवाई गई है। इस दौरान अल्तमस अंसारी, कृष्ण मोहन मल, डॉ राम विलास भारती, आर पी सिंह, डॉ जियाउल्लाह, केदार, कामता यादव आदि रहे।