{"_id":"5a959e2d4f1c1bea028b4f04","slug":"61519754797-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रही मासूम को कार चालक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रही मासूम को कार चालक ने मारी टक्कर
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी/सिपाह इब्राहिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मदीना गांव के पास मंगलवार की शाम छ: बजे सड़क पार कर रही किशोरी एक कार की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे कार चालक का लोगों ने पीछा किया। इस पर चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। घटना से नाराज भीड़ ने जमकर कार में तोड़फोड़ की और सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हो सका। डाक्टरों ने बालिका की हालत गंभीर बताई है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदीना गांव निवासी सुरेंद्र यादव की छह वर्षीय पुत्री संजम मंगलवार की शाम किसी काम से घर से निकली। सड़क पार करने के दौरान घोसी की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार की कार ने बालिका को धक्का मार दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक कार को तेजी से लेकर भागने की कोशिश की। लेकिन गांव के कुछ युवकों ने बाइक से उसका पीछा कर लिया। इस दौरान चार किमी दूर सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार तक पीछा कर कार को पकड़ लिया। जबकि बाइक सवार को पीछे लगा देख कार चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। युवक कार को लेकर मदीना गांव पहुंचे और गाड़ी को पलटकर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे उपनिरीक्षक शिवेंद्र राय ने घायल किशोरी के समुचित इलाज कराने की व्यवस्था के आश्वासन पर साढ़े सात बजे जाम खुलवाया। डेढ़ घंटे तक जाम में सड़क से गुजरने वाले वाहन सवार परेशान होते रहे। उधर घायल किशोरी का इलाज जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा है।