फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्वच्छता रैली निकालकर किया जागरूक

स्वच्छता रैली निकालकर किया जागरूक

Thu, 20 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जफराबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत जफराबाद में बुधवार को अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार और चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान की रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली नगर पंचायत कार्यालय मखदुमपुर से प्रारंभ होकर जफराबाद के सभी वार्डों में भ्रमण किया। इस दौरान नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी तथा सफाई कर्मी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि नगर पंचायत स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो अक्टूबर से पहले इतना सुंदर और स्वच्छ बनाने को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले सर्वे में नगर पंचायत जफराबाद को स्वच्छता के मामले में प्रथम स्थान जिले में मिल चुका है। रैली के दौरान अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत वासियों से अपील किया कि वह अपने घरों का कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें, अन्य स्थानों पर कूड़ा न फेंके। पॉलिथीन का प्रयोग कतई ना करें। उन्होंने नगर पंचायत वासियों को अपना मोबाइल नंबर देते हुए स्वच्छता में कहीं कमी हो तो शिकायत के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारे नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों में यदि कहीं से कोई शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी को सात सूत्रीय पत्रक सौपा। जिसमें अंबेडकर सहित एससी व एसटी छात्रावास में व्याप्त अनियमितताओं को ठीक कराने,नवीन छात्रावास का निर्माण कराने, मेस की सुविधा उपलब्ध कराने, रंगाई पोताई कराने सहित आदि मांगों को पूरा कराने की मांग की है। पत्रक देने वालों में गौरव चतुर्वेदी, रमेशयादव, विशाल सिंह, धीरज सिंह, विकास कुमार सिंह, सिद्घार्थ सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed