फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फ्रैचाइजी बैंक संचालक को घायल कर बदमाशों ने लूटा डेढ़ लाख

फ्रैचाइजी बैंक संचालक को घायल कर बदमाशों ने लूटा डेढ़ लाख

Thu, 10 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
फ्रैचाइजी बैंक संचालक को घायल कर बदमाशों ने लूटा डेढ़ लाख
मधुबन। थाना क्षेत्र के करौंदी नरायनपुर गांव के पास बुधवार की सुबह दिन में दस बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने फ्रैंचाइजी बैंक संचालक को तमंचे की मुठिया से घायल कर डेढ़ लाख रुपये लैपटाप आदि लूटकर फरार हो गए। लूटेरे एक बाइक पर तीन की संख्या में सवार थे। हालांकि स्थानीय बाजारवासियों ने बदमाशों का पीछा किया इस दौरान बदमाशों ने पीछा करने वालों पर तमंचे से तीन फायर किया। इस दौरान गोली किसी को लगी तो नहीं, लेकिन भयभीत बाजारवासी वापस हो लिए। लूट का शिकार बैंक संचालक बदहवाशी ही हालत में थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दिया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंचकर घंटो जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

मधुबन मुख्यालय से करीब दस किमी दूरी पर मौजूद करौंदी नरायनपुर बाजार निवासी राजेश कुमार यादव पुत्र मुरलीधर यादव स्थानीय बाजार में पंजाब नेशनल बैंक की फ्रैचाइजी संचालित करता है। बुधवार की सुबह पूर्वाह्न10 बजे के करीब जैसे ही वह बैंक खोला, तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। राजेश उन्हें ग्राहक समझा और पूछा कैसे क्या काम है। तभी बदमाशों में से एक ने उसके सिर में तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। जिससे राजेश वही अचेत होकर गिर गया। इसके बाद लुटेरे उसका लैपटॉप बैग जिसमें एक सेट लैपटॉप सहित डेढ़ लाख से ज्यादा रुपया था, लेकर भागने लगे। घटना को देख जब लोगों ने शोर मचाया तो बगल में एक प्राइवेट प्रेक्टिस व मेडिकल हाल चलाने वाला संतोष यादव अपनी बाइक से लुटेरों का पीछा कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पीछा करने वालों पर फायर किया। पीछा करने वाले ने बताया कि लुटेरे मधुबन दरगाह होते हुए आए थे। घटना को अंजाम देकर घोसी रोड पर भागे। इसके चलते 100 डायल भी कुछ नहीं कर पाई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed