फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   6087 patients found in 1687 test reports

1687 जांच रिपोर्ट में मिले 60 संक्रमित मरीज

Fri, 07 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
6087 patients found in 1687 test reports
मऊ। जिले में शुक्रवार को कोरोना की रफ्तार अन्य दिनों की भांति कम रही। 24 घंटे में 1687 जांच रिपोर्ट में जिले में 60 नए मरीज मिले। इसमें 18 मरीज नगर क्षेत्र से जबकि 42 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से मिले। जबकि 133 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात देकर घर लौटे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 1106 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें 52 मरीजों की रिपोर्ट संक्रमित मिले। वहीं आजमगढ़ से आई 581 जांच रिपोर्ट में 5 संक्रमित जबकि ट्रूनाट जांच में तीन संक्रमित मरीज मिले। बताया कि संक्रमित मरीजों में बड़राव ब्लाक से सात, दोहरीघाट ब्लाक से दो, फतेहपुर मंडाव से 10, घोसी ब्लाक से चार, कोपागंज ब्लाक से तीन जबकि नगर से 18 और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से पांच और परदहा से छह, रानीपुर से एक, रतनपुरा ब्लाक से तीन मरीज मिले है।कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार 149 पहुंच गई है।इसमें 5 हजार 894 मरीज रिकवर हो चुके है, जबकि 45 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 1210 मरीजों में से 1062 मरीज का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed