फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   60 per tester missing

60 फीसदी परीक्षक रहे नदारद

Thu, 31 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 31 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
60 per tester missing
नगर क्षेत्र के डीएवी इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की कापियां जांचने के दौरान वहां निरीक्षण करते प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी।
 यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य शुरू होने के दूसरे दिन गुरुवार को शत प्रतिशत परीक्षक नहीं आए। लगभग 60 प्रतिशत परीक्षकों के नदारद रहने से मूल्यांकन कार्य प्रभावित रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने अनुपस्थित परीक्षकों का वेतन काटने सहित विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


छह संकलन केंदों पर 9.32 लाख कापियों को जांचने के लिए 2495 परीक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षकों के लगातार अनुपस्थित रहने से मूल्यांकन पर असर पड़ने की आशंका प्रबल हो गई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो मूल्यांकन कार्य शुरू होने के दूसरे दिन लगभग 60 फीसदी परीक्षक गैरहाजिर रहे। नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज में मूूल्यांकन के लिए 464 परीक्षकों की तैनाती की गई है, लेकिन 32 प्रतिशत परीक्षक कापी जांचने आए। प्रधानाचार्य देव भाष्कर तिवारी ने बताया कि 4200 कापियां की जांची जा सकी। जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


इसी तरह शहीद इंटर कालेज मधुबन ने प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने बताया कि तकरीबन 50 प्रतिशत परीक्षक अनुपस्थित रहे। विशेषज्ञों की मानें तो परीक्षकों की अनुपस्थिति की यही स्थिति रही तो मूल्यांकन करने की निर्धारित समय सीमा के अंदर मूल्यांकन कार्य होना संभव नहीं होगा। डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय का कहना है कि अनुपस्थित परीक्षकों का वेतन काटने सहित विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed