फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   5286 women in the district are anaemic, and an anaemia management centres will be set up at every CHC.

Mau News: जिले में 5286 महिलाओं में खून की कमी, हर सीएचसी पर बनेगा एनीमिया मैनेजमेंट सेंटर

Sun, 05 Oct 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
5286 women in the district are anaemic, and an anaemia management centres will be set up at every CHC.
मऊ। एक महीने तक विशेष स्वास्थ्य शिविर में जिले में 5286 महिलाओं में खून की कमी पाई गई। 500 महिलाएं एनिमिया से पीड़ित मिलीं। इस कमी को दूर करने के लिए हर सीएचसी पर एनीमिया मैनेजमेंट सेंटर बनेगा। जिले के 10 सीएचसी पर मैटरनल एनीमिया मैनेजमेंट सेंटर में किशोरियों, अस्पताल आने वाली महिलाओं और गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी। खून की जांच के साथ ही उनके शूगर, बीपी आदि की जांच भी निशुल्क की जाएगी। इसके लिए नर्स को आपातकालीन ऑब्स केयर (इएमओसी) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नोडल और एसीएमओ डॉ बीके यादव ने बताया कि एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए यह सेंटर स्थापित किए जाएंगे। यदि समय से जांच हो जाएगी और यह पता चल जाएगा कि संबंधित महिला एनीमिया की चपेट में है तो उसका इलाज किया जा सकेगा। एनीमिया की चपेट में आने के कारणों की पड़ताल हो सकेगी। बताया कि बीते माह एक विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर कर महिलाओं में हीमोग्लोबिन की जांच की गई थी। इस दौरान 5286 महिलाओं में खून की कमी मिली थी। इसमें 500 से ज्यादा महिलाएं एनीमिया से पीड़ित मिलीं। बताया कि इस शिविर से पहले इन महिला मरीजों को बीमारी के बारे में जानकारी तक नहीं थी। उधर, एनीमिया को लेकर शासन ने अब सीएचसी पर अब इसको लेकर मैटरनल एनीमिया मैनेजमेंट सेंटर को लेकर कवायद आखिरी चरण में है। इसके तहत सबसे पहले दोहरीघाट, फतेहपुर मंडाव में यह सेंटर शुरू होगा।
विज्ञापन

............
मैटरनल एनीमिया मैनेजमेंट सेंटर में होगी जांच
किशोरियों, अस्पताल आने वाली महिलाओं और गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी। खून की जांच के साथ ही उनका शूगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच भी निशुल्क की जाएगी। इसके लिए नर्स को आपात कालीन आब्स केयर (इएमओसी) का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed