{"_id":"5c3e0fb1bdec2273ad00acba","slug":"51547571121-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम के चलते खतरे में है लोकतंत्र: वीएल मातंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम के चलते खतरे में है लोकतंत्र: वीएल मातंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। बहुजन मुक्ति पार्टी तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की संयुक्त रैली का आयोजन नगर के जीवनराम छात्रावास के मैदान में किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में हैं और इसका कारण ईवीएम से चुनाव कराना है।
बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएल मातंग ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। इस खतरा का सबसे बड़ा कारण ईवीएम है। शासक वर्ग इसी मशीन द्वारा चुनाव कराने पर उतारू है। कहा कि सबसे अधिक हकमारी पिछड़ों की की जा रही है। इस कारण पिछड़ी जाति आधारित गिनती का न होना है। शासक वर्ग की सभी पार्टियां पिछड़ों के हक हिस्से की बात तो करते हैं लेकिन उनका हिस्सा कितना होगा यह गिनती के अभाव में संभव नहीं है।
पूर्व विधायक शिवशंकर सिंह चौहान ने कहा कि आज छोटे-छोटे दलों के मुखिया को मुखौटा बनाकर उस जाति के लोगों का समर्थन हासिल करने के बाद भाजपा जैसी सामंती पार्टी उनके हिस्से की बात नहीं करती।
विज्ञापन
पूर्व विधायक रामदर्शन यादव ने कहा कि सभी प्रगतिशील बहुजन समाज को अपनी ताकत का एहसास कराते हुए अपनी संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए। धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि दोस्त और दुश्मन की पहचान होना चाहिए। रैली को विकास चौधरी पटेल, ओमप्रकाश कुशवाहा, संजय चौहान, विद्युत यादव, रामबली, यमुना राजभर आदि ने संबोधित किया।