{"_id":"5c2ced39bdec225697311a1e","slug":"51546448185-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर के बाद भी ग्रामीण इलाकों में नहीं जल रहे अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर के बाद भी ग्रामीण इलाकों में नहीं जल रहे अलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शीत लहर का प्रकोप जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को हल्की धूप रही। सुबह सात बजे तक धुंध छाए रहने से लोग देर तक घर में ही दुबके रहे। मार्निंग स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आठवीं तक की कक्षाओं के शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया है। ठंड के प्रकोप के बाद भी ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत नहीं उठाई जा सकी है।
बुधवार को सुबह सात बजे तक धुंध छाया रहा। इसके चलते मार्निंग स्कूल तथा ट्यूशन पढ़ने जाने वाले छात्रों तथा अपने दैनिक कार्य पर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके चलते लोग घरों से देर से निकले। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेंटीग्रेट रहा। हल्की धूप निकलने के चलते लोग ठिठुरते रहे। शाम होते ही गलन बढ़ने से लोग बेहाल रहे। पटरी दुकानदार शाम होते ही अपना सामान समेटते देखे गए।ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आठवीं तक की कक्षाओं के शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया है।
अब कक्षाओं का संचालन पूर्वाह्न नौ बजे पूर्वाह्न 10 बजे का शेड्यूल लागू कर दिया गया है। ठंड के बाद भी ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। जबकि शासन की तरफ से गरीबों तथा असहायों को ठंड से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए जाने, कंबल वितरण के लिए फरमान जारी किया गया है। मझवारा संवाददाता के अनुसार शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के बाद भी क्षेत्र के मझवारा, सेमरीजमालपुर, पवनी, लखनी मुबारकपुर, इंदारा सहित विभिन्न स्थानों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार ठंड का कहर जारी रहने के बाद भी क्षेत्र के पिपरीडीह, रैकवारडीह, कहिनौर, सुअराबोझ सहित विभिन्न इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है।