फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जलजमाव बना परेशानी का सबब, विभाग मौन

जलजमाव बना परेशानी का सबब, विभाग मौन

Wed, 26 Dec 2018 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जलजमाव बना परेशानी का सबब, विभाग मौन
मधुबन तहसील के दुबारी कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन इन दिनों लोगों के लिए आफत बन रही है। जर्जर पाइप लाइन से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी के व्यर्थ बहने से मार्गों पर जलजमाव हो जा रहा है। जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों की शिकायतों के बाद विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

दुबारी कस्बे सहित आस पास के 20 गांवों में जलनिगम विभाग द्वारा 312 उपभोक्ताओं के घरों पर जल आपूर्ति की जाती है। पिछले कई सालों से पेयजल के लिए बिछाई गई पाइप लाइन की मरम्मत न होने से लीकेज के चलते रोजाना सैकड़ों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे जगह जगह जलजमाव के चलते मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घरों में भी दूषित पानी जाने से लोग परेशान है। मुख्य सड़क मार्ग के अलावा पाल पूरा, गंगऊपुर चट्टी, ग्रामीण बैंक के सामने महावीर स्थान, नागा बाबा कुट्टी के सामने जलजमाव है। इस संबंध में सुरेंद्र शर्मा, मुनीब गौड़ सुनील मौर्य, सीपू सिंह, अवधेश यादव आदि ने बताया कि कई बार इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इस बाबत अवर अभियंता अर्पित बरनवाल का कहना है जर्जर पाइप लाइन को बदलवाने का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। बजट स्वीकृत होने के बाद पाइप लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed