{"_id":"5baa7747867a557fe5101cd1","slug":"51537898311-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की ओर से 17 सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष पूनम यादव के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक उनकी मांगे पूरी नहीं होने पर दिवसीय सांकेतिक धरना- प्रदर्शन किया जाएगा।
डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये और सहायिकाओं का मानदेय नौ हजार करने, पोषाहार में गुणवत्ता सुधार कर कार्यकर्ता एवं मातृ समिति के खाते में पोषाहार का पैसा भेजे जाने की मांग की। उन्होंने हर साल वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर शासन को 30 सितंबर तक का समय दिया है। जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी मानदेय में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। कहा गया कि 30 सितंबर तक मांगेे पूूूरी नहीं होने पर एक अक्तूबर से दो दिवसीय धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सरकार को 30 अक्तूबर तक मांग पूरी नहीं होने पर एक नवंबर को लखनऊ में प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया जाएगा।