{"_id":"5b0af3a84f1c1b906e8b4e34","slug":"51527444392-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के कर्णधार हैं मेधावी छात्र: रामअचल राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के कर्णधार हैं मेधावी छात्र: रामअचल राजभर
Updated Sun, 27 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदवासराय (मऊ)। घोसी तहसील के नदवासराय के बाबा रामपत दास राजभर स्मारक ट्रस्ट में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हाईस्कूल और इंटर में पास हुए राजभर समाज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामअचल राजभर ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं ही देश के कर्णधार हैं। सम्मान समारोह में हाईस्कूल में प्रथम स्थान वाले 134 छात्र-छात्राओं के साथ इंटर के 57 मेधावी छात्रों का घड़ी और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जबकि रक्षा भारद्वाज को हाईस्कूल में 90.66 प्रतिशत अंक और मनोज भारद्वाज को 88.83 प्रतिशत लाने पर साईकिल और तनुजा भारद्वाज को 88.5 लाने पर पंखा दिया गया। इसी क्रम में इंटरमीडिएट में अनुज राजभर को 85 प्रतिशत लाने पर साइकिल दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राजभर, रामजतन राजभर, डॉ. अजय राजभर, त्रिलोकी राजभर, रमाशंकर राजभर, दयानंद राजभर, मिट्ठू राजभर, संतोष राजभर, कमलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन