{"_id":"5a47d4ea4f1c1bee6a8b6ba0","slug":"51514657002-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर मंगलवार को पिपरिस राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में शामिल आठ निजी कंपनियों ने 205 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए चयनित किया। मेले में करीब डेढ़ हजार युवाओं ने ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सफल अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र वितरित किया। साथ ही प्रशिक्षण पूरा करने वाले सौ छात्रों को प्रमाणपत्र सौंपा। आईटीआई के प्रधानाचार्य एसबी सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में जीफोरएस साल्यूशन गाजियाबाद ने 23, वाराणसी की विनथुना फर्टीलाईजर्स ने 19, लखनऊ की एक्सेंट एक्वा ने 14, एसएलबी सेक्योरिटी लखनऊ ने 37, एसआईएस लखनऊ ने 41, ग्रो फास्ट आर्गेनिक ने 42, गौर इंड्रस्ट्रीज सर्विसेज ने आठ, स्टार हेल्थ बीमा कंपनी भने 8, बैंकमेट इंडिया लि. मथुरा ने 13 अभ्यर्थियों का चयन किया। चयनित छात्र-छात्राओं को डीएम ने नियुक्ति पत्र सौंपा। कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण पाने वाले एक सौ छात्रों को भी डीएम ने प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि युवा शक्ति भविष्य की राष्ट्रशक्ति है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रति सरकार गंभीर है। बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। कहा छात्र उस क्षेत्र को अपनाएं, जिसमें उनकी रुचि हो। मेले में संयुक्त निदेशक विंध्याचल मंडल एमएल गुप्ता, राम जतन यादव, ज्ञानपुर प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अजय सिंह, एमआईएस मैनेजर अचल सिंह, अनिल मिश्र, संतोष चतुर्वेदी, सत्यदेव, लव कुमार मिश्र आदि के अलावा विभिन्न कंपनियों से आए अनूप सिंह, आनंद सिंह, सुनील यादव, रजनीश राय, दीपक कुमार पांडेय, चेतन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन