फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   513 pregnant women and 2559 children were vaccinated.

Mau News: 513 गर्भवती और 2559 बच्चों को लगा टीका

Wed, 18 Feb 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
513 pregnant women and 2559 children were vaccinated.
नगर में आयोजित वीएचएनडी सत्र में गर्भवती महिला का टीकाकरण करती स्वा​स्थ्य विभाग की टीम। संवाद
जनपद में शून्य से लेकर किशोर और किशोरियों के साथ गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण करने के लिए कुल 249 वीएचएनडी सत्र (ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस) का आयोजन किया गया। जहां 513 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

शून्य से एक साल के तब के 1603 और एक से पांच साल तक के 700 बच्चों व 256 किशोर किशोरियों का टीकाकरण किया गया। सत्र के दौरान स्वास्थ्य विभाग के 600 से अधिक कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित एक सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना है। यह सत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और आशा मिलकर संचालित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह चर्चा के माध्यम से स्तनपान, पूरक आहार, स्वच्छता, और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम की संयुक्त टीम ने सत्र में आने वाले अन्य लोगों का आभा आई बनवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed