फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   439 male and 110 female constables will be given training

Mau News: 439 पुरुष और 110 महिला आरक्षियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

Tue, 10 Jun 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
439 male and 110 female constables will be given training
मऊ। पुलिस मुख्यालय से जिले को 549 रिक्रूट आरक्षी आवंटित हुए हैं। पुलिस लाइन में 17 जून से शुरू होने वाले प्रशिक्षण की तैयारी पुलिस महकमे ने शुरू कर दी है। पहले चरण में जेटीसी और दूसरे चरण में आरटीसी प्रशिक्षण आरक्षियों को दिया जाएगा। दूसरे चरण की ट्रेनिंग जुलाई में दी जाएगी। जिसके बाद आरक्षियों को जिले में भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में चयनित रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग हर जिले में कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस लाइन में पहली बार प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। यहां पर 17 जून से प्रशिक्षण शुरू होगा। 17 जून से जेटीसी शुरू होगी, जिसमें कुल 549 रिक्रूट आरक्षी हिस्सा लेंगे। इसमें 110 महिला रिक्रूट आरक्षी और 439पुरुष रिक्रूट आरक्षी शामिल होंगे। ट्रेनिंग के बाद इन सभी कर्मियों की तैनाती जिले में होगी। पुलिस विभाग के मुताबिक जुलाई में आरटीसी होगी। जिसमें 500 आरक्षी शामिल होंगे। उन्हें नौ माह तक इनडोर और आउटडोर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसपी इलामारन जी ने कहा कि आरक्षियों को तीनों नए कानूनों, डिजिटल साक्ष्य व फॉरेंसिक टूल्स, साइबर अपराध और तकनीक का सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में यूनिफॉर्म अनुशासन, आचरण, सॉफ्ट स्किल, कर्तव्यनिष्ठा व सेवा-भावना के साथ संवैधानिक मूल्यों का सम्मान की शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में रंगरूटों के लिए आवास, बैरक, पीटी कोर्ट, पाथ रनवे के अलावा हर वह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed