{"_id":"5bb7b376867a5507b76651d1","slug":"41538765686-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक में बनी विकास कार्यो की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली बैठक में बनी विकास कार्यो की योजना
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपगंज। ब्लाक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गांव में होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
शुक्रवार को कोपागंज ब्लाक के मुहम्मदबाद बाबूपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को ग्राम प्रधान गीता देवी की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। इसमें आयुष्मान भारत योजना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही नाली निर्माण, खड़ंजा, सीसी रोड आदि विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाई गई। इसी क्रम में कोपाकोहना ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान बुद्धीराम राजभर की अध्यक्षता में ग्रामसभा की खुली बैठक आयोजित हुई। इसमें शासन द्वारा चयनित पात्रों की सूची पढ़कर सुनाया गया। साथ ही ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की योजना तैयार की गई। खुली बैठक में ग्राम पंचायत के एकत्रित ग्रामीणों के बीच ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, पानी निकासी के लिए नाला निर्माण, सीसी निर्माण, खड़जा, ड्रेनमार्क, विधवा, विकलांग पेंशन और राशन कार्ड सहित दूसरे विकास कार्यो को लेकर चर्चा हुई।