फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   राजकीय नलकूप क्षतिग्रस्त, सिंचाई बाधित

राजकीय नलकूप क्षतिग्रस्त, सिंचाई बाधित

Sun, 23 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
राजकीय नलकूप क्षतिग्रस्त, सिंचाई बाधित
मऊ। कम बारिश होने से जिले में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। धान की फसल में सिंचाई की सख्त जरूरत है, लेकिन जिले में राजकीय नलकूपों के संचालन की स्थिति बेहद खराब है। अधिकांश नलकूप महीनों से तकनीकी खामियों के चलते क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में सिंचाई में बाधा आ रही। इतना ही नहीं भूगर्भ जलस्तर खिसकने से इनमें से पानी भी कम निकल रहा। वहीं, अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी के चलते नलकूपों का रख रखाव सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। सरकारी आंकड़ों में मात्र नौ राजकीय नलकूप खराब दिखाए गए हैं। ऐसे में खराबी को दूर करने के लिए अधिकारी बजट का रोना रो रहे।
विज्ञापन

सिंचाई व्यवस्था को चुस्त दुस्त करने के लिए शासन की ओर से जिले में 347 नलकूप लगाए गए हैं। कई वर्षो से कम बारिश होने के चलते भूगर्भ जलस्तर तेजी से नीचे खिसक रहा है। मुहम्मदाबादगोहना, रानीपुर ब्लाक क्षेत्र में पुराने नलकूपों से पानी कम निकल रहा। अधिकांश राजकीय नलकूपों की नालियां क्षतिग्रस्त हैं। इससे दूर वाले खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों के अनुसार तेज धूप होने से नमी तेजी से कम हो रही है। ऐसे में सिंचाई की सख्त जरूरत है। लेकिन तमाम नलकूपों के रख रखाव ठीक न होने तथा तथा नालियों के जर्जर हाल में रहने से खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही। नलकूप विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों की भारी कमी होने के चलते नलकूपों के संचालन पर विपरीत असर पड़ रहा है। इससे खेती किसानी पर प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

347 नलकूप चालकों के सापेक्ष 95 की ही तैनाती है। इसी तरह अवर अभियंता का 19 पद स्वीकृत है लेकिन 12 ही तैनात हैं। इसी तरह चार सहायक अभियंता के सापेक्ष दो सहायक अभियंता की तैनाती है। किसान नेता देव प्रकाश राय, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सूर्यनाथ सिंह, रविंद्र यादव, श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राजकीय नलकूपों की नालियां दशकों पूर्व बनी है। पाइपलाइन के लीकेज होने से दूर वाले खेतों में पानी पहुंच नहीं पा रहा है। नालियों के पुनर्निर्माण तथा जर्जर उपकरणों को बदलने के लिए कई बार आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुसुम्हा / रानीपुर : दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के पनइल बिहटा गांव में लगा राजकीय नलकूप का मोटर एक माह से जला पड़ा है। इसी क्रम में सियरही गांव के बनरही पुरवे में लगे राजकीय नलकूप की पाइपलाइन फट गई है। इस्ी तरह रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के जमालपुर तथा क्यार का मठिया में राजकीय नलकूप 10 दिनों से खराब पड़ा है।इसके चलते सैकड़ों एकड़ धान की फसल सूखने के कगार पर है। किसानों ने समस्या काअविलंब समाधान किए जाने की मांग की है।

कोट
नौ राजकीय नलकूपों में आई तकनीकी खामी को शीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा। नालियों की मरम्मत के लिए बजट की मांग की गई है।
अच्युतानंद, अधिशासी अभियंता नलकूप प्रखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed