फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   समपार को बंद करने के विरोध में लोगों ने उठाई आवाज

समपार को बंद करने के विरोध में लोगों ने उठाई आवाज

Thu, 09 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
समपार को बंद करने के विरोध में लोगों ने उठाई आवाज
कस्बा के बाईपास से होकर बन रही फोरलेन पर कई स्थानों पर बने समपार मार्गो को बंद करने के विरोध में आवाजें उठनी शुरू हो गयी हैं। समपार मार्ग को लेकर ईदगाह समिति ,कर्बला समिति ,शिव मंदिर कमेटी के अलावा नौसेमर जहनियापुर ,कुर्थीजाफर पुर ,पारा सहित दर्जनों गाँवो के ग्रामीणों व प्रधानों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर समपार खोले जाने की मांग किया। सभी ने चेताया कि अगर तीन दिनों में प्रार्थना पत्रों पर ध्यान नहीं दिया गया तो चौथे दिन विरोध प्रदर्शन करेंगे। वनारस से गोरखपुर तक बन रही फोरलेन मार्ग पर कोपागंज कसबे से ठीक सटे काछीकाला में ईदगाह और कर्बला है। इस पर कसबे के अलावा आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद की नमाज अदा की जाती है। इसके अलावा शिया समुदाय का कर्बला, प्राचीन शिव मंदिर तथा गर्ल्स इंटर कालेज और शक्ति माता का स्थल है। यहां पर बारहो महीना लोग पूजा पाठ व आते जाते हैं, साथ इस मार्ग से जहनिया पुर नौसेमर पारा कुर्थीजाफरपुर चकरा आदि सहित दर्जनों गाँवो के लोग भी आते जाते हैं। लोगों का कहना है कि समपार को बंद कर दिया गया तो सभी को बड़ी दिक्क़तें उठानी पड़ेंगीं। इसको लेकर लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर रास्ता बंद न किये जाने की मांग करते हुए चेताया कि तीन दिनों के अंदर विचार नहीं किया गया तो चौथे दिन विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रार्थना पत्र देने वालो में ईदगाह कमेटी के इफ्तेखार अहमद अब्दुल सलाम मोहम्मद अफजल अब्दुल्लाह मोहन आदि दर्जनों प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed