{"_id":"5b0c4d934f1c1b906e8b516d","slug":"41527532947-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकों के गेट पर नहीं लगा मिला सीसीटीवी कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकों के गेट पर नहीं लगा मिला सीसीटीवी कैमरा
Updated Tue, 29 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने सोमवार को नगर में सुरक्षा दृष्टि के मद्देनजर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ निजी क्षेत्र के बैंकों का निरीक्षण किया। जांच में बैंक परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे मिले लेकिन मुख्य द्वार पर कैमरा नहीं था। सीओ ने मेन गेट पर अनिवार्य रूप से शीघ्र कैमरे लगाने का दिशा निर्देश दिया।
सीओ ने नगर के भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, ओरीएंटल बैंक ऑफ कार्मस के साथ निजी क्षेत्र के एचडीएफसी, ऐक्सिस बैंक शाखा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यूनियन बैंक में निरीक्षण के दौरान सीओ ने भीड़ को देखते हुए दो अतिरिक्त कांउटर लगाने को कहा। इस दौरान बैंक में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे थे। लेकिन मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे न लगे होने पर सीओ ने शीघ्र मेन गेट पर कैमरा लगाने की हिदायत दिया। उन्होंने बाद में भारतीय स्टेट बैंक का निरीक्षण किया। जहां सीसीटीवी कैमरे तो काम करते मिले, लेकिन बैंक में लगा सायरन खराब मिला। जिसे तत्काल सही कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सभी बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम बेहतर मिलने पर संतोष जताते हुए बैंक प्रबंधकों को मेन गेट भी कैमरा लगाने का कहा। निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, अजय तिवारी ,लईक अहमद ,रणजीत यादव ,वेदप्रकाश मिश्रा समेत पुलिस के जवान मौजूद रहे।