{"_id":"5ca8ede9bdec221428363468","slug":"4037-students-included-in-entrance-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश परीक्षा में 4037 छात्र हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश परीक्षा में 4037 छात्र हुए शामिल
Sat, 06 Apr 2019 11:50 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बाबा थानीदास इंटर कालेज सोनाडीह में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल बच्चे।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें आवेदन करने वाले 4950 के सापेक्ष 4037 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी तथा नकल पर नजर रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।
शनिवार को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा नेहरु इंटर कालेज रतनपुरा, बापू इंटर कालेज कोपागंज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, जनता इंटर कालेज रानीपुर, टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना, विक्ट्री इंटर कालेज दोहरीघाट, फतहपुर गर्ल्स इंटर कालेज, सर्वोदय इंटर कालेज घोसी, बाबा थानीदास इंटर कालेज अमिला सहित 10 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर नवोदय विद्यालय के दो शिक्षकों की ड्यूटी लगायी गई थी।
वहीं प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा पर नजर रख रहे थे। नवोदय विद्यालय के परीक्षा व्यवस्थापक चंद्रप्रकाश पाडेय ने बताया कि विद्यालय में 80 सीटों के लिए 4950 आवेदन आए थे। जिसमें से 4037 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए। 1913 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
अमिला/इंदारा ः जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह में प्रवेश के लिए बाबा थानीदास सोनाडीह इंटर कालेज में प्रवेश परीक्षा हुई। प्रवेश परीक्षा में बडुरॉव ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के कुल 460 बच्चे सम्मलित हुए। यहां भी कैमरों की निगहबानी में परीक्षा कराई गई। जबकि इस दौरान सुरक्ष्ाा के इंतजाम किए गए थे। स्थ्ाानीय पुलिस केंद्र पर तैनात की गई थी।