{"_id":"6772e6bb0f534c3e140ff7fc","slug":"4-thieves-arrested-132-atm-cards-rs-4125-recovered-mau-news-c-295-1-mau1003-122308-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 4 चोर गिरफ्तार, 132 एटीएम कार्ड, 4125 रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 4 चोर गिरफ्तार, 132 एटीएम कार्ड, 4125 रुपये बरामद
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से एटीएम कार्ड, चोरी के 132 एटीएम और नगदी 4125 रुपये बरामद किए गए। चोरों में से दो पर पूर्वांचल के कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। इसमें आफताब 12 और सुधांशु पर पूर्व में पांच मुकदमे दर्ज है।
सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने सोमवार को शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन स्थित कॉलोनी के पास से पुलिस ने अभियुक्त मो. समीर खान निवासी बासुपुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़, आफताब निवासी शिवनगर कॉलोनी चांदमारी बड़ा लालपुर थाना शिवपुर, वाराणसी, आदित्य सिंह निवासी काझा नरीम पट्टी थाना रानीपुर जनपद मऊ, सुधांशु सिंह निवासी बाबूतारा थाना लीलापुरा जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया।
चोर आफताब पर वाराणसी जनपद के चार थानों में 12, चंदौली जनपद में एक और प्रतापगढ़ के एक थाने में तीन मुकदमा दर्ज है। सुधांशु के खिलाफ प्रतापगढ़ के दो थानों में चार और रायबरेली के एक थाने में एक मुकदमा दर्ज है।