{"_id":"628bca3ba848ae00194842f1","slug":"38-schools-in-the-district-will-get-swachh-vidyalaya-award-mau-news-vns655139533","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 38 विद्यालयों को मिलेगा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 38 विद्यालयों को मिलेगा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार दिया जाना है। इसको लेकर 686 विद्यालयों का चयन हुआ है। इन विद्यालयों को अलग-अलग रैंक दी गई है। इनका भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूूरी कर ली गई है। शासन स्तर से रैंकिंग कर जनपद स्तर पर 38 विद्यालयों का चयन किया जाएगा।
जिले के सरकारी तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों को स्वच्छ और सुुुंदर बनाने के लिए शासन ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना शुरू की है। इसके लिए विद्यालयों में 59 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें विद्यालय में पर्याप्त कमरे हैं की नहीं, विद्यालय में पौधरोपण हुआ की नहीं और एमडीएम के तहत प्रतिदिन बच्चों का हाथ धुलवाया जाता है कि नहीं सहित 59 बिंदु शामिल हैं। इसमें कुल 686 विद्यालयों ने आवेदन किया था। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग से गठित टीम से इसका सत्यापन कराया गया। इसमें 23 विद्यालयों को पांच स्टार, 221 विद्यालयों को फोर स्टार और 442 विद्यालय को तीन स्टार मिले हैं। अब इन विद्यालयों को शासन से रेटिंग जारी की जाएगी। बेहतर अंक हासिल करने वाले 38 विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। जिले स्तर पर चयनित विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य स्तर पर 14 विद्यालयों तथा राष्ट्रीय स्तर पर तीन पुरस्कार घोषित किए जाएंगे।
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना शुरू की गई है। कुल 686 विद्यालयों ने इसके लिए आवेदन किया है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शासन स्तर से रैकिंग कर जिला स्तर पर 38 विद्यालयों का चयन किया जाएगा। उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
अजीत तिवारी, जिला समन्वयक निर्माण
बेसिक शिक्षा विभाग