{"_id":"5c51f06fbdec223c46438438","slug":"36-hours-to-12-villages-in-the-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे से 12 गांव अंधेरेे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे से 12 गांव अंधेरेे में
Thu, 31 Jan 2019 12:14 AM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
सेमरीजमालपुर स्थित 33/11 विद्युत उपकेन्द्र पर जले इनकमिंग फीडर को ठीक करता बिजली कर्मचारी।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा। घोसी तहसील क्षेत्र के सेमरीजमालपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर जल जाने के चलते 36 घंटे से एक दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। इसके चलते लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। बोर्ड परीक्षार्थी परीक्षार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।
सेमरीजमालपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से पवनी, सेमरीजमालपुर, लखनी मुबारकपुर, बैरासी, मलेरीकोट, वृंदावन, मनिकापुर, पवनी, खैरामुहम्मदपुर, चौगठवां सहित 12 गांवों में विद्युत की आपूर्ति की जाती है। लखनी मुबारकपुर का इनकिंग फीडर मंगलवार की शाम जल गया।
इसके चलते 12 से अधिक गांवों में अंधेरा पसर गया। बिजलीकर्मी रात में ही इसे ठीक करने का प्रयास करने लगे लेकिन 36 घंटे बीत जाने के बावजूद इसे ठीक नहीं किया जा सका। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण खेती किसानी पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के शिवकुमार यादव, रामकवल सिंह, शिवबरन राम का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र मेें आए दिन तकनीकी खामी आने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदतर होती जा रही है। कई दिन तक विद्युत आपूर्ति ठप हो रही।
विद्युत उपकेंद्र में नई मशीन लगाने के लिए आला अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर उपकेंद्र पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। एसडीओ भानुप्रताप सिंह का कहना है कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बहाल करने का प्रयास जारी है।