फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   34 development works will be done at 34 new places, roads, drains and parks will be built with Rs 10 crore

Mau News: 34 नई जगहों पर होंगे 34 विकास कार्य, 10 करोड़ से बनेंगे सड़क, नाली और पार्क

Tue, 07 Jan 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
34 development works will be done at 34 new places, roads, drains and parks will be built with Rs 10 crore
मऊ। नगर पालिका में शामिल नए 34 जगहों पर विकास कार्य किए जाएंगे। इसको लेकर नगरपालिका के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत स्वीकृति मिल चुकी है। अब नए 34 जगहों पर 10 करोड़ की लागत से 34 नए कार्य होंगे। इसके तहत सड़क, नाली और पार्क आदि बनाए जाएंगे। इन कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि योजना के तहत जनहित में नाली निर्माण और सड़क मार्ग के कार्य को प्राथमिकता दी गई, इसकी जरूरत काफी समय थी। इसके अलावा सलाहाबाद के मुहल्ला सियारहा में प्राथमिक विद्यालय के बगल में खेलकूद के मैदान में पार्क का सुंदरीकरण कार्य भी 43.73 लाख से किया जाएगा। वहीं, वार्ड 8 मुहल्ला ताजोपुर में 16 लाख की लागत से 26 स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य के साथ सात मीटर ऑक्टागोनल सिंगल आर्म 120 वॉट के साथ भूमिगत पाइप केबल के माध्यम से लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा नाली निर्माण, सड़क निर्माण कार्य वार्ड एक गालिबपुर के मुहल्ला नसोपुर में 26.44 लाख से तो वार्ड दो भीटी के मुहल्ला राघोपट्टी में 25.71 लाख, वार्ड तीन बढुआ गोदाम के मुहल्ला इमिलियाडीह में 31.34 लाख, वार्ड 8 में 31.94 लाख की लागत से सीसी रोड और नाली निर्माण होगा। वहीं वार्ड 9 चंद्रभानपुर में 29.89 लाख तो वार्ड 14 बकवल में 28.73 लाख, वार्ड 15 में 28.26 लाख, वार्ड 16 सलाहाबाद में 37.64 लाख से सहित 30 जगहों पर अलग-अलग लागत से सड़क, नाली निर्माण होगा।
विज्ञापन

नपाध्यक्ष ने बताया कि इन विकास कार्य को लेकर शासन ने दस करोड़ की राशि स्वीकृत की है, इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed