फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जीवन को निर्मल और पवित्र बनाता है सत्संग

जीवन को निर्मल और पवित्र बनाता है सत्संग

Mon, 14 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
जीवन को निर्मल और पवित्र बनाता है सत्संग
मऊ। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में नगर के राघोपट्टी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर सत्संग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर निरंकारी मिशन के प्रचारक बच्चे लाल चौहान कहा कि निरंकारी संत समागम मानवता के कल्याण का महाकुंभ है। सत्संग रूपी महासागर में जो डुबकी लगाते हैं अपने जीवन को सफल बना लेते हैं। सत्संग जीवन को निर्मल और पवित्र बनाता है। यह मन के खराब विचारों और पापों को दूर करता है। वाणी में सत्यता का संचार होता है। सत्संग मनुष्य का हर तरह से कल्याण करता है। मानव सत्संग से सुधरता है। विवेक जागृत होता है। सत्संग औषधि का कार्य करता है। प्रत्येक मानव शरीर में ईश्वर अंश-आत्मा का वास है, किंतु आज मानव मोह-माया व अन्य विभिन्नताओं में उलझ गया है। मानव जीवन पाने का उद्देश्य भूल गया है। सत्संग की प्राप्ति सारे कष्टों का समाधान है। संतों व सत्संग की प्राप्ति से मोक्ष की प्राप्ति होती है। चतुराई को छोड़कर कर्मकांड तजकर सद्गुरू की चरण-शरण में आकर प्रभु की प्राप्ति ही मानव जीव का परमलक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed