फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पिछड़े वर्ग का सम्मान केवल कांग्रेस ने ही किया

पिछड़े वर्ग का सम्मान केवल कांग्रेस ने ही किया

Tue, 20 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
पिछड़े वर्ग का सम्मान केवल कांग्रेस ने ही किया
मऊ। कांग्रेस की ओर से इंदिरा गांधी जयंती, जनपद का स्थापना दिवस और पिछडा वर्ग सम्मेलन का आयोजन सोमवार को जिला मुख्यालय के हिन्दी भवन में हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग के संयोजक एवं प्रदेश प्रभारी अनिल सैनी ने कहा कि विकास पुरूष कल्पनाथ राय ने जनपद की स्थापना इंदिरा गांधी की जयंती पर करके ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने पिछड़े वर्ग के लोगों का आह्वान किया कि सत्ता परिवर्तन करके कांग्रेस की सरकार बनाने में योगदान करें। दावा किया कि पिछड़े वर्ग का सम्मान केवल कांग्रेस ने ही किया है। कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि 19 नवम्बर 1988 को जनपद की स्थापना के साथ विकास की गंगा बहा दी।
विज्ञापन

उन्होंने एक दशक से कम समय में ही जनपद में दर्जनों विद्युत स्टेशन, कृषि विज्ञान केन्द्र, दर्जनों टेलीफोन स्टेशन, सड़कें, कलेक्ट्रेट, दिवानी, विकास भवन, रेलवे स्टेशन सहित सैकड़ों निर्माण कार्य कराया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष डा. सुधा राय ने कहा कि राय के निधन के बाद सुगर डेवलपमेन्ट व रिसर्च सेंटर यहां से दक्षिण भारत चला गया। डी.डी. चैलन बन्द हो गया, टर्मिनल का कार्य अधर में है। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने संगठन मजबूती तथा बूथ स्तर पर 10 सदस्य बनाने, शक्ति प्रोजेक्ट से लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। आजमगढ़ मंडल के पिछड़ा वर्ग के प्रभारी गणेश प्रजापति ने कहा कि पिछड़ों के वोट बैंक के सहारे चलने वाली योगी एवं मोदी की सरकार पिछड़े वर्ग की घोर उपेक्षा कर रही है। जिलाध्यक्ष मुकेश राजभर ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में फूलचन्द चौहान, राजकुमार राय, इंतेखाब आलम, माधवेन्द्र बहादुर सिंह, तैयब खां, रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, रामप्यारे यादव, सिकन्दर प्रसाद, अजय पाण्डेय, सुशील चौधरी, योगेन्द्र सिंह, विजय उपाध्याय, मन्नान खां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंदिरा देशहित में किए कार्य
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयन्ती मनायी गई। महाविद्यालय के प्रबंधक राष्ट्रकुवंर सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी विश्व की राजनेता थी। गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण, कृषि के क्षेत्र में हरित क्रान्ति को बढावा ,परमाणु बम का विस्फोट कर सामरिक रूप से भारत की शक्ति का प्रदर्शन जैसे अनेक कार्य देश हित में किए। इस मौके पर डीन मु. खालिद, प्रवीण कुवंर सिंह, जगदीश पाण्डेय, रिंकल यादव, अंजु मौर्या, अनुराग सिंह,राजीव त्रिपाठी, तबस्सुम, सूफिया, सौरभ तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed